गोल्ज्यू मंदिर में कुमाउनी बैठकी होली की छटा बिखरी
रुद्रपुर में गोल्ज्यू मंदिर परिसर में शैल सांस्कृतिक समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पर्वतीय समाज के कलाकारों और स्थानीय निवासियों ने उत्साह से भाग लिया। पारंपरिक कुमाउनी होली गीतों के साथ कार्यक्रम देर तक गूंजता रहा। शैल परिषद के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

रुद्रपुर। गोल्ज्यू मंदिर परिसर में शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्वतीय समाज के होल्यार कलाकारों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मंदिर परिसर पारंपरिक कुमाउनी बैठकी होली के स्वरों से देर तक गूंजता रहा। बनखंडी कॉलोनी के होल्यार कलाकारों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने ढोलक, हारमोनियम और मंजीरों की संगत में मनमोहक होली गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शैल परिषद के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, सचिव राजेंद्र सिंह बोरा, जगदीश बिष्ट, राजेंद्र बलौदी सहित अन्य सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



