इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

नानकमत्ता में इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मंदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार औजला और मो. अबरार अहमद ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे ठगा। वीजा अमान्य होने पर उसे वापस भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

नानकमत्ता, संवाददाता। इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जोगीठेर नगला, प्रतापपुर नंबर-4 निवासी मंदीप सिंह पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी मुलाकात ग्राम भंगाला, जालंधर निवासी अनिल कुमार औजला पुत्र चरनजी लाल से हुई थी। आरोप है कि अनिल ने इंग्लैंड में नौकरी दिलाने और वीजा लगवाकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि अनिल ने अपने साथी मो. अबरार अहमद के साथ मिलकर हैदराबाद स्थित जयंत रेडी इंटरनेशनल ताइक्वांडो अकादमी के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए।

आरोपियों ने उससे और उसके पिता से सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पीड़ित के मुताबिक, वीजा प्रक्रिया के नाम पर विभिन्न खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा 8 नवंबर 2024 को दिल्ली में अनिल कुमार को सात लाख रुपये नकद भी दिए गए। बाद में आरोपियों ने पासपोर्ट, टिकट और वीजा उपलब्ध कराया, लेकिन इंग्लैंड जाने के लिए दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर वीजा अमान्य होने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया गया। मंदीप का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए और अब संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। एसआई राजेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार औजला, मो. अबरार अहमद और जयंत इंटरनेशनल ताइक्वांडो अकादमी, हैदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।