जसपाल सिंह जस्सी बने प्रधान संघ के अध्यक्ष
काशीपुर में ग्राम प्रधानों की बैठक में जसपाल सिंह जस्सी को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। 34 ग्राम प्रधानों में से 31 ने उनका समर्थन किया। जसपाल ने कहा कि वह सभी ग्राम प्रधानों के सुख-दुख में उनके...
काशीपुर। जसपाल सिंह जस्सी को प्रधानों ने प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना है। सोमवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में ग्राम प्रधानों ने बैठक का आयोजन किया। यहां ग्राम प्रधानों ने गिनीखेड़ा से ग्राम प्रधान बने जसपाल को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के 34 ग्राम प्रधानों में से 31 ग्राम प्रधानों अपना समर्थन जसपाल सिंह जस्सी को दिया है। जहां प्रधान सिंह अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी ने कहा कि वह ग्राम प्रधानों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे और वह हमेशा उनके सुख-दुख के साथी रहेंगे। जहां पर पायल चौधरी प्रस्तावक रही एम।
लोगों ने उनको बधाईयां भी दी। इस दौरान ढकिया कला हरमन सिंह, शिवलालपुर डल्लू शौर्य दत्त लाखेड़ा, जुड़का अमृतपाल सिंह, शिवलालपुर अमर झंडा अंकुल सिंह, गढ़ींद्रजीत अजय पाल, फिरोजपुर लोकेश कुमार, कनकपुर सुखविंदर कौर, बघेलेवाला विनय सिंह समेत 31 ग्राम प्रधान और जसवीर सिंह, जगजीत सिंह हैप्पी, विजय बॉबी, गुरनाम सिंह, तरसेम सिंह, कमलेश सिंह, मानवेंद्र सिंह मानस, चौधरी समरपाल सिंह आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




