ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबिना मास्क पहनने बाजार में घूमने पर काटे चालान

बिना मास्क पहनने बाजार में घूमने पर काटे चालान

बिना मास्क के बाजार आने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती होने लगी है। शुक्रवार को एसएसआई बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने बिना मास्क के बाजार आये लोगों के चालान काटे। लोग पुलिस से भविष्य में मास्क...

बिना मास्क पहनने बाजार में घूमने पर काटे चालान
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 12 Jun 2020 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बिना मास्क के बाजार आने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती होने लगी है। शुक्रवार को एसएसआई बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने बिना मास्क के बाजार आये लोगों के चालान काटे। लोग पुलिस से भविष्य में मास्क पहनने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती बररते हुए सभी के चालान काटे। पुलिस ने पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर प्रत्येक से 500 रुपया जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से नगर के प्रमुख चौराहों, किच्छा मार्ग, खटीमा मार्ग में हड़कम्प मच गया।इधर सायं सात बजे बाद घूम रहे लोगों पर पुलिस की सख्ती दिखी। पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों को दुकान बंद कर सात बजे तक घर पहुंचने की हिदायत दी। पुलिस का अभियान दिनभर बाजार में भी चलता रहा। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों को कड़ी फटकार लगायी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें