अवैध हथियारों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से छह तमंचे, एक बंदूक और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
मयंक त्यागी, किच्छा। एसटीएफ ने पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार था। तलाशी के दौरान कार से छह तमंचे 315 बोर, एक बंदूक और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ को यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ ने पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर दोपहर बाद यूपी से बहेड़ी के रास्ते उत्तराखंड में दाखिल हो रही एक वैगनआर कार को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से छह तमंचे (315 बोर), एक बंदूक (12 बोर) और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके पर ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा, बहेड़ी, जिला बरेली यूपी हाल निवासी उत्तरांचल कॉलोनी, किच्छा बताया। पुलभट्टा पुलिस ने कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एसटीएफ और पुलिस टीम में ये रहे शामिलआरोपी को पकड़ने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक दीवान सिंह जलाल, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट, रियाज अख्तर, सुरेंद्र कनवाल, दुर्गा सिंह, कांस्टेबल मोहित वर्मा और गुरवंत सिंह शामिल रहे। वहीं पुलभट्टा पुलिस टीम में एसओ प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


