Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsInternational Chess Competition Kicks Off in Uttarakhand with 252 Participants
शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड और यूपी का दबदबा

शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड और यूपी का दबदबा

संक्षेप:

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 252 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें नेपाल के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पहले दिन उत्तराखंड और यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।

Jan 10, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

किच्छा, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाला खिलाड़ी यदि वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना परचम लहराता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। पहले दिन उत्तराखंड और यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शनिवार को देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रथम उत्तराखंड फिडे रैपिड रेटिंग इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल समेत भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के कुल 252 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डीएम भदौरिया एवं फिडे एडवायजरी बोर्ड के चेयरमैन भारत सिंह चौहान ने दीप जलाकर और शतरंज की बिसात पर मोहरे की चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड पूरे होने पर इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खामपरिया (एमपी), रवि प्रकाश सिंह (यूपी), अर्पित तोमर (यूपी), शांतु मंडल (दिल्ली), गर्व राय (दिल्ली), दर्शिल सुतेड़ी (उत्तराखंड), भव्य अरोरा (उत्तराखंड), जगरीत मिश्रा (दिल्ली), श्रेयांश शाहू (उत्तराखंड), किशन कुमार (बिहार), प्रखर त्रिपाठी (यूपी), शौर्य प्रभाकर (यूपी), दिलीप त्रिपाठी (यूपी), अक्षत जनौती (उत्तराखंड), सक्षम दर्शन (उत्तराखंड), शशि प्रकाश (यूपी), अभिषेक (दिल्ली), कार्तिकेय नैनवाल (उत्तराखंड), आकर्ष (उत्तराखंड), दीपक बत्रा (पंजाब), अशफाक अहमद (यूपी), स्पर्श बिष्ट (उत्तराखंड), मो. समीद (यूपी) और तुषार बेलबाल (उत्तराखंड) तीन-तीन अंक लेकर बढ़त बनाए हुए थे। प्रतियोगिता के मैच इंटरनेशनल आर्बिटर मत्युंजय सिंह के दिशा निर्देशन में खेले गए। फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राकेश गोयल और भरत गोयल, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह, आरएस तिवारी, अवि सिंह, रूपेश कुमार, पवन कुमार, स्वाति, नितिन त्यागी, प्रकृति मनोद्य, विष्णु कश्यप, नीरज शाह, फैज, साबतयार खान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;