कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल का जायजा लिया
रुद्रपुर में कायाकल्प टीम ने जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की सुविधाओं, सफाई और दवाइयों के स्टॉक का जायजा लिया। अपर निदेशक डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि हर साल अस्पतालों की...

रुद्रपुर, संवाददाता। चमोली से सोमवार को रुद्रपुर पहुंची कायाकल्प की टीम ने जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम के अस्पताल पहुंचने पर प्रमुख अधीक्षक केके अग्रवाल ने टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। टीम ने अस्पताल को रेटिंग देने के लिए 400 बिन्दुओं में शामिल अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी व ओपीडी में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के ड्रग स्टोर में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक, अस्पताल में लगे उपकरणों के साथ अन्य बिन्दुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को परखने के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। अपर निदेशक डॉ. पंकज माथुर के नेतृत्व में टीम पहुंची। डॉ. माथुर ने बताया कि टीम ने अस्पताल परिसर के अंदर-बाहर का स्थलीय निरीक्षण किया है। साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों, मशीन आदि का बारीकी से निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि हर साल प्रदेश के जिला चिकित्सालयों में कायाकल्प की टीम स्थलीय निरीक्षण कर 400 बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार कर अस्पताल को रेटिंग देती है। ऐसे में सबसे अधिक रेटिंग मिलने वाले अस्पताल को शासन की ओर से बड़ी धनराशि दी जाती है, इससे व्यवस्थाओं को सुधारे जा सके। उन्होंने बताया कि पहले भी जिला अस्पताल को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। टीम में कृष्ण वैष्णव, खीम सिंह रावत, संजीव सिंह आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


