एसडीएम ने किया गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। बुधवार को भारी बारिश के दौरान, रुद्रपुर एसडीएम मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटोला ने इंडेन जय दुर्गा गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिलेंडरों की जांच की और घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए दिशा निर्देश दिए। एक घंटे बाद टीम रुद्रपुर रवाना हो गई।

एसडीएम ने किया गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। बुधवार को भारी वर्षा के दौरान रुद्रपुर एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार सदर रुद्रपुर दिनेश कुटोला टीम के साथ इंडेन जय दुर्गा गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे। टीम ने वितरण प्रणाली में अपनाए जाने वाले रोस्टर का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाली व भरे सिलेंडरों की जांच की। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर का वजन भी किया। उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर होम डिलीवरी के तहत लोगों को सिलेंडर देने का आदेश दिया। एक घंटे निरीक्षण के बाद टीम रुद्रपुर रवाना हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।