औद्योगिक पार्क सितारगंज फेज-2 में नए सब स्टेशन के निर्माण की दरकार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

उद्योगों को शांतिपूर्ण माहौल और प्रोत्साहित करने और उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने मं

औद्योगिक पार्क सितारगंज फेज-2 में नए सब स्टेशन के निर्माण की दरकार

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि उद्यमियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। एडीएम ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित मामलों में लगातार रिमाइंडर भेजे जाएं और जिला स्तर पर लंबित कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने बिजली, सड़क, भूमि लाइसेंस, फायर एनओसी, लंबित प्रकरणों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। उद्यमियों ने एल्डिको सिडकुल औद्योगिक पार्क सितारगंज फेज-2 में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए नए सब स्टेशन की स्थापना की मांग रखी। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सितारगंज ने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र बैठक में रखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं सितारगंज से एल्डिको सिडकुल तक सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो लेन सड़क को तीन लेन में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और फिलहाल आवश्यक पैचवर्क करा दिया गया है। इसके अलावा मै. मॉ शीतला वेंचर्स लिमिटेड से एनएच-74 तक पाहा नहर की कवरिंग का मुद्दा भी बैठक में उठा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए शासन को रिमाइंडर भेजा गया है। काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर प्रस्तावित 132 केवी पावर सब स्टेशन के संबंध में पिटकुल अधिकारियों ने जानकारी दी कि सरवरखेड़ा उप संस्थान के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया जारी है। बैठक में उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान एसडीएम एवं आरएम सिडकुल रुद्रपुर मनीष बिष्ट, आरएम सिडकुल सितारगंज रविंद्र कुमार, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस दांगी, एएस नेगी, लोनिवि ओपी सिंह, एनएचएआई इन्जीनियर तुषार गुप्ता, केजीसीसीआई से आरके गुप्ता, अशोक बंसल, एसईडब्ल्यूएस के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।