ऊधम सिंह नगर के 70 स्कूलों में मैन्स्ट्रुअल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरा
इंडस टावर्स ने पिंकीशी फाउंडेशन के सहयोग से ऊधमसिंह नगर के 70 सरकारी स्कूलों में मैन्स्ट्रुअल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया। इस परियोजना में डस्टबिन, पैड बैंक, जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षित सखियों के माध्यम से 73,088 सैनिटरी पैड वितरित किए गए। जिला प्रशासन ने पहल की सराहना की, जिससे छात्राओं की उपस्थिति और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

रुद्रपुर। भारत की अग्रणी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी इंडस टावर्स ने पिंकीशी फाउंडेशन के सहयोग से अपनी सीएसआर पहल के तहत ऊधमसिंह नगर के 70 सरकारी स्कूलों में मैन्स्ट्रुअल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर रोलआउट सफलतापूर्वक पूरा किया। इंडस टावर्स के सीओओ तेजेन्द्र कालरा ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में डस्टबिन और पैड बैंक उपलब्ध कराए गए। परियोजना के अंतर्गत 153 स्कूल जागरूकता कार्यक्रम और 174 सामुदायिक सत्र आयोजित किए गए, 140 स्कूल सखियों व 70 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही 73,088 सैनिटरी पैड पैकेट वितरित किए गए तथा पैड बैंकों के माध्यम से कुल 6.46 लाख पैड की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
जिला प्रशासन ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं की उपस्थिति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


