Indramani Badoni s Birth Anniversary Celebrated as Cultural Day in Uttarakhand शांतिपुरी में धूमधाम से मना इन्द्रमणि बडोनी का जन्मदिन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsIndramani Badoni s Birth Anniversary Celebrated as Cultural Day in Uttarakhand

शांतिपुरी में धूमधाम से मना इन्द्रमणि बडोनी का जन्मदिन

शांतिपुरी में इन्द्रमणि बडोनी की जयंती को सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बडोनी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 24 Dec 2024 05:22 PM
share Share
Follow Us on
शांतिपुरी में धूमधाम से मना इन्द्रमणि बडोनी का जन्मदिन

मंगलवार को शांतिपुरी में उत्तराखंड के महान सहिंसावादी क्रांतिकारी और अलग उत्तराखंड राज्य की मांग करने वाले प्रथम व्यक्ति इन्द्रमणि बडोनी की जयंती को सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया। हरावती माध्वानंद जोशी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सरस्वती बिहार शांतिपुरी में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। साथ ही पहाड़ी भाषणों के माध्यम से इन्द्रमधि बडोनी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता संजीव कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए। कहा कि इन्द्रमणि बडोनी के जन्मदिन को समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर यादगार बनाना चाहिए। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में स्कूली बच्चों ने भारत की संसदीय कार्यप्रणाली को जीवंत नाटकीय प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दर्शकों को रू-ब-रू करवाया। प्रधानाचार्य नरबहादुर चंद एवं शिक्षकों ने उत्तराखंड के गांधी इन्द्रमणि बडोनी के अदर्शों पर चलने की अपील की। राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी में छात्राओं ने उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। विद्यालय के संरक्षक पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने छात्राओं को शुभ कामनाएं दी। प्रधानाचार्य नर बहादुर चंद, राजेश कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी, सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी, देवेन्द्र कोरंगा, कल्याण सिंह रौतेला, भूपेश बिष्ट, सहायक अध्यापक नंदाबल्लभ जोशी, रेनू बिष्ट, प्रियंका पवार, एनपी सिंह, अनिल कुमार जोशी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।