तकनीकी खराबी से इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद कर दी गई। उड़ान संख्या 6ई-7156 को पंतनगर पहुंचना था, लेकिन विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि यात्रियों का पूर्ण किराया वापस किया जाएगा।

पंतनगर। सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-7156 को दोपहर 2:35 बजे पंतनगर पहुंचना था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। कंपनी की ओर से यात्रियों का पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


