ताइक्वांडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सात खिलाड़ियों ने जीते पदक
राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने थाईलैंड में 12वीं तीरक ताइक्वांडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सात पदक जीते। नवजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अन्य छात्रों ने रजत पदक हासिल किए। कोच शिवचरण सिंह ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज के विद्यार्थियों ने थाईलैंड में आयोजित 12वीं तीरक ताइक्वांडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सात पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 मई से थाईलैंड में आयोजित की जा रही है। विद्यालय के प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने बताया कि छात्र नवजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं यशमीत सिंह, सहजकीरत सिंह, मनकीरत सिंह, आलमजीत सिंह और दीपांशु कश्यप ने विभिन्न स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
टीम के कोच शिवचरण सिंह ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। स्कूल प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख एवं प्रधानाचार्य कमलजीत कौर ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों और कोच को हार्दिक बधाई दी। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि पदक विजेताओं की स्वदेश वापसी पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


