सेवा संस्कार के लिए हल्द्वानी शाखा को किया सम्मानित

Mar 02, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज,संवाददाता। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने सेवा संस्कार में उत्कृष्ट योगदान करने में हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, क

सेवा संस्कार के लिए हल्द्वानी शाखा को किया सम्मानित

सितारगंज, संवाददाता। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने सेवा संस्कार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, रामनगर और काठगोदाम शाखाओं को सम्मानित किया। सोमवार को सितारगंज बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय समन्वयक संधू, संयुक्त मंत्री नरेश अरोड़ा, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर, रामनगर, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित करीब 15 शाखाओं के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी शाखाओं के सचिवों ने अपनी-अपनी शाखाओं में किए गए सेवा संस्कार सहयोग के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने लोगों को समाज एवं देश के प्रगति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में दुर्बल वर्ग के लोगों को जो किन्हीं कारण मुख्य धारा से शामिल नहीं हो सकें। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में मदद करें। यहां मंच संचालक महासचिव हरीश शर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, सचिव मनीष मित्तल, हिमांशु सिंघल, अनंत प्रकाश शुक्ला, राकेश त्यागी, पवन बड़सीवाल, महेश मित्तल, प्रियंका सिडाना, सरोज कंसल, सीमा गोयल, राजू हरियाणवी, अविनाश, हरीश जोशी, दुर्गेश मोहन, प्रीति अग्रवाल और आनंद अग्रवाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।