Rudrapur News: खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी
Rudrapur News: गूलरभोज के एनके इंटर कॉलेज में न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अनुज ने 200 मीटर दौड़ और कुनाल भट्ट ने 600 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। अंडर-19 वर्ग में तन्मम भट्ट ने दोनों दौड़ों में विजय प्राप्त की।
Rudrapur News: गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ और प्रधानाचार्य एनके मौर्य ने किया। अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनुज ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 600 मीटर दौड़ में कुनाल भट्ट ने बाजी मारी। अंडर-19 वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में तन्मम भट्ट ने सबसे तेज दौड़ लगाकर दोनों खिताब अपने नाम किए। वहीं, 400 मीटर दौड़ में कुनाल जोशी प्रथम रहे।
सीआरसी समन्वयक केएल कौशिक ने बताया कि खेल महाकुंभ के दूसरे दिन शनिवार को बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन में परमजीत सिंह, अमित चौहान, केके सिराल, देव सिंह, उमेश जोशी, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।


