वार्ड संख्या 18 में साढ़े दस लाख की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण
वार्ड संख्या 18 में नव निर्मित सीसी मार्ग का पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा व पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने रीबन काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय ...
खटीमा। वार्ड संख्या 18 में नव निर्मित सीसी मार्ग का पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा और पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने रीबन काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद विक्रम रौतेला की अध्यक्षता में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड की समस्याएं सुनी गई।
नगर पालिका के वार्ड 18 में राज्य वित्त से 10.80 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण किया गया है। सीसी मार्ग का लोकार्पण करने आई पालिकाध्यक्ष राणा ने कहा खटीमा में अभी 58 सीसी मार्ग और नालियां प्रस्तावित हैं। जिनके टेंडर किए जाने हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मानंद शर्मा, विद्युत विभाग के जेई पवन कुमार, समाज कल्याण विभाग से केएस राणा ने वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनी। यहां युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला, जीवन सिंह कार्की, दीवान मेहता रहे।