ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगदरपुर में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

गदरपुर में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

गदरपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त कर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। रविवार को पूर्व डीसीबी अध्यक्ष...

गदरपुर में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 24 May 2020 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। रविवार को पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान बेहड़ और ग्रोवर ने कहा कि केन्द्र सरकार कांगेस नेताओं का उत्पीड़न करने में लगी है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनहोंने फर्जी मुकदमें को वापस लिये जाने की मांग की। धरना देने वालों में भीम ठुकराल, सिद्धार्थ भुसरी, विशु मक्कड़, संगम बत्रा, मंगत बत्रा, अमन, हंस आदि शामिल थे। इस दौरान सांकेतिक धरने में सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें