ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबालाजी दरबार में भजन गायकों ने मचाया धमाल

बालाजी दरबार में भजन गायकों ने मचाया धमाल

बीते रोज क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी नंबर 2 आनंदपुर में आयोजित श्री बालाजी दरबार में भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर कर माहौल को भक्तिमय बना...

बालाजी दरबार में भजन गायकों ने मचाया धमाल
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 18 Nov 2018 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम शांतिपुरी नंबर 2 आनंदपुर में आयोजित श्री बालाजी दरबार में भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यहां दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धा एवं भक्तिभाव में डूबे बालाजी के भक्तों ने कीर्तन-भजन कर प्रभु श्रीराम व बालाजी का गुणगान किया। भक्तों ने मध्य रात्रि में महाराज के दर्शन कर संकट निवारण की अर्जी लगाई। उन्होंने घर-परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम संयोजक नवीन टाकुली ने कीर्तन मण्डली के गायक कलाकार नेहा कोरंगा, खीम सिंह मेहता, धन सिंह कोरंगा, गोविन्द शर्मा, देव सिंह कोरंगा, पुष्पेन्द्र तारा व उनके साथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। दरबार में आयोजक नवीन टाकुली, दिनेश रावत, तारा सिंह बिष्ट, उपप्रधान कुंदन दानू, भरत रावत, नरेन्द्र रजवार, दिवान कोरंगा, उमेद सिंह मेहता, मोहन सिंह नयाल, नंदी कोरंगा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें