बाराकोली रेंज में दो अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

Apr 06, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

राजस्व, पुलिस और वन विभाग ने बाराकोली वन क्षेत्र में दो अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर 0.25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई एसडीएम गौरव पांडे के नेतृत्व में की गई थी, जिसमें वन विभाग और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बाराकोली रेंज में दो अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
किच्छा, संवाददाता। राजस्व, पुलिस और तराई पूर्वी वन प्रभाग ने सोमवार तड़के बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज में अलग-अलग स्थानों पर दो अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त कर वन विभाग की कुल 0.25 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अन्तर्गत बाराकोली वन क्षेत्र में कुछ लोगों ने वन भूमि पर अवैध रूप से दो धार्मिक संरचनाओं को निर्मित कर लगभग 0.25 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर रखा था। वन विभाग के नोटिस देने के बावजूद धार्मिक संरचनाओं को नहीं हटाया गया। इस पर सोमवार तड़के करीब चार बजे एसडीएम गौरव पांडे, उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज सावित्री गिरी और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग ने जेसीबी के माध्यम से दोनों धार्मिक संरचनाओं की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किच्छा व पुलभट्टा का बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। चार घंटे चली कार्रवाई के बाद वन विभाग ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। इस दौरान कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी, राजस्व, पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद रही।

कोट-

बाराकोली वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दो धार्मिक संरचनाओं को सफलतापूर्वक हटाकर 0.25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। इससे पूर्व, प्रभाग ने 214.02 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया था। भविष्य में भी इस प्रकार के अतिक्रमणों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाए जाएंगे।

-सावित्री गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।