Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsIllegal Constructions Demolished in Gularbhoj 26 Structures Removed
गूलरभोज के ठंडा नाला गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

गूलरभोज के ठंडा नाला गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

संक्षेप:

गूलरभोज में शनिवार को एसडीएम ऋचा सिंह की अगुवाई में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोपा ठंडा नाला गांव में 26 अवैध निर्माणों को हटाया गया, जिसमें दो पक्के और 24 कच्चे शामिल थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।

Sat, 29 Nov 2025 11:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

गूलरभोज। शनिवार को एसडीम की अगुवाई में गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला गांव में अवैध रूप से बने कच्चे और पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध के बीच तीन जेसीबी की मदद से दो पक्के समेत 26 अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान मेडिकल टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला में हरिपुरा जलाशय की द्वितीय बर्म में सिंचाई विभाग की भूमि पर 26 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए थे। 22 नवंबर को नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी करवाई गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे एसडीम ऋचा सिंह की अगुवाई में पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने हल्का-फुल्का विरोध किया। लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी में 2 घंटे तक चली कार्रवाई में दो पक्के समेत कुल 26 निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई से पूर्व विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन की टीम मौजूद रही। यहां तहसीलदार लीना चंद्रा, सीओ विभव सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भारत सिंह डांगी, सिंचाई विभाग एसडीओ पंकज ढौंडियाल, एसडीओ वन विभाग शशि देव सिंह, वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम, एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी, जेई लक्ष्मण सिंह समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे