साहिबज़ादे चौक पर अवैध निर्माण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध
गदरपुर में महतोष चौकी के पास लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने आई प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। साहिबज़ादे चौक कमेटी ने प्रशासन से तीखी बहस की। अंत में, कमेटी ने 5 मार्च तक अपना सामान हटाने का आश्वासन दिया, जबकि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखने का निर्णय लिया।

गदरपुर, संवाददाता। महतोष चौकी के पास साहिबज़ादे चौक स्थित लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एसडीएम एवं तहसीलदार एवं विभागीय अमले के साथ चौक पर पहुंचे थे, जहां अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। मौके पर मौजूद साहिबज़ादे चौक कमेटी के सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रशासन से तीखी बहस की। कमेटी का कहना था कि उन्हें पूर्व में पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
बाद में आपसी बातचीत के उपरांत मामला शांत हुआ। लोक निर्माण विभाग के ईई मनोज कुमार को कमेटी की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा गया। पत्र में कमेटी ने कहा है कि वह 5 मार्च तक स्वयं अपना सामान हटाकर स्थल को खाली कर देंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


