ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरहनुमान मंदिर में सुंदरकांड

हनुमान मंदिर में सुंदरकांड

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गांधीनगर बिन्दुखत्ता स्थित हनुमान मंदिर में श्री बालाजी जनजागण समिति के तत्वावधान में सुन्दरकांड और बालाजी दरबार का आयोजन किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, श्री...

हनुमान मंदिर में सुंदरकांड
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 29 Oct 2017 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गांधीनगर बिन्दुखत्ता स्थित हनुमान मंदिर में श्री बालाजी जनजागण समिति के तत्वावधान में सुन्दरकांड और बालाजी दरबार का आयोजन किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, श्री बालाजी जनजागण समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह कोरंगा और नवीन टाकुली ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में अखण्ड जोत प्रज्ज्वलित कर बालाजी दरबार का शुभारम्भ किया। स्थानीय गायक मनोज जोशी, खीम सिंह मेहता, गौरव पाठक और बसन्त पाण्डे ने भक्तों ने सुन्दरकाण्ड पाठ किया। जिसके बाद शनिवार रात भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। रविवार सुबह आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ दरबार संपन्न हुआ। इस दौरान नरेन्द्र सिंह रजवार, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोविन्द शर्मा, धन सिंह कोरंगा, भरत रावत, भास्कर कोरंगा, कमल पाठक, त्रिलोचंद जोशी समेत बालाजी के सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें