ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबैंकों का कर्ज कैसे चुकाएंगे बाढ़ पीड़ित किसान

बैंकों का कर्ज कैसे चुकाएंगे बाढ़ पीड़ित किसान

बीते दो दिन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद हरिपुरा व बोर जलाशय से क्षेत्र के गांव में हुई तबाही आप भी रुक नहीं पाई...

बैंकों का कर्ज कैसे चुकाएंगे बाढ़ पीड़ित किसान
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 20 Oct 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते दो दिन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद हरिपुरा व बोर जलाशय से क्षेत्र के गांव में हुई तबाही आप भी रुक नहीं पाई है। जलस्तर गिरने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी से सारे सामान तहस-नहस हो चुका है सैकड़ों एकड़ फासले दूरी है। किसानों के सामने बैंक से लिया गया ऋण चुकाने का संकट पैदा हो गया है। क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण ग्राम तिल पुरी कोपा मजरा आनंद श्रीरामपुर हिंदी ब्लॉग काली नगर उदयनगर दुर्गापुर प्रफुल्ला नगर मैं सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है क्षेत्र के लोगों को अब बैंक के लिए कर्ज की चुकाने का डर सताने लगा है। इस हालत में भी बैंक कर्मियों द्वारा किसानों को फोन करके लिए गए ऋण का रिनुअल करवाने का दबाव बना रही है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास तथा समाजसेवी जनरल सिंह काली ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए संघर्ष करने की बात कही है। उन्होंने प्रशासन पर क्षेत्र की बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान ढिमरी ब्लॉक मक्खन लाल राजपूत, पूर्व ग्राम प्रधान श्रीरामपुर आशा चक्रवर्ती, मुख्त्यार सिंह, कुलविंदर सिंह रंजीत सिंह मनोरंजन मंडल गोपाल मंडल आदि ने भी बाढ़ पीड़ितों को समस्याओं से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को अवगत कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें