ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसितारगंज में 32 लोगों का होम क्वारंटाइन समय पूरा

सितारगंज में 32 लोगों का होम क्वारंटाइन समय पूरा

सितारगंज में होम क्वारंटाइन किये गये 32 लोगों का होम कवारंटाइन समय पूरा हो गया है। ये सभी लोग विदेश या दूसरे राज्यों से लौटे थे। एहतियातन 14 दिनों तक घर में रहने के निर्देश का पालन करने के बाद...

सितारगंज में 32 लोगों का होम क्वारंटाइन समय पूरा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 09 Apr 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सितारगंज में होम क्वारंटाइन किये गये 32 लोगों का समय पूरा हो गया है। ये सभी लोग विदेश या दूसरे राज्यों से लौटे थे। एहतियातन 14 दिनों तक घर में रहने के निर्देश का पालन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें स्वस्थ घोषित किया है।

सितारगंज में विदेश से लौटे 17 लोगों को होम क्वारंटाइन किया था। जबकि दूसरे राज्यों से लौटे 251 लोगों को होम क्वारंटाइन किया था। इनमें विदेश से लौटे 4 लोगों का होम क्वारंटाइन समय पूरा हो गया है। जबकि दूसरे राज्यों से लौटे 28 लोगों का होम क्वारंटाइन समय पूरा हो गया है। सीएमएस डॉ राजेश आर्य ने कहा होम क्वारंटाइन किए सभी लोग स्वस्थ है। दूसरे राज्यों से लौटे 223 लोग अभी होम क्वारंटाइन में है। इन पर नजर रखी जा रही है। किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। सभी स्वस्थ हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें