हिन्दुस्तानी पसमांदा मंच ने किया रोजा इफ्तार कार्यक्रम

Mar 07, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज में हिन्दुस्तानी पसमांदा मंच ने एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद और रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता मोहम्मद शमशाद मीर ने बताया कि पसमांदा समाज अब संघ के खिलाफ फैलाई गई गलतफहमियों को पहचान चुका है और एकजुट होकर भाजपा को वोट देने का दावा किया।

हिन्दुस्तानी पसमांदा मंच ने किया रोजा इफ्तार कार्यक्रम

​सितारगंज। हिन्दुस्तानी पसमांदा मंच ने एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता और मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि कुछ लोगों ने संघ के खिलाफ जो गलतफहमियां फैलाई थीं, उन्हें अब पसमांदा समाज पहचान चुका है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संदेश को दोहराते हुए कहा कि हिन्दू और संघ कभी इस्लाम का विरोध नहीं करते। दावा किया कि पसमांदा समाज एकजुट होकर भाजपा को वोट देगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ताहिर मलिक, राष्ट्रीय सहसंयोजक शमसुद्दीन अंसारी, डॉ.नसीम, ताजुद्दीन अंसारी, तस्लीम अहमद, खालिद मलिक, मुकर्रम अली, जलील अहमद, मो. आलिम राही मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।