
हिन्दी हमारी मातृभाषा, इसे गर्व से अपनाएं : कुलपति
पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक चेतना परिषद द्वारा प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने कविता, प्रश्नोत्तरी, भाषण और कथा लेखन...
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक चेतना परिषद प्रोफेशनल सोसाइटी की ओर से रविवार को प्रवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने कविता लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण और कथा लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आनंद सिंह जीना ने किया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा और संस्कृति की अभिव्यक्ति है। विद्यार्थियों को इसे गर्व से अपनाकर इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ.सुभाष चंद्र, डॉ.जेपी जायसवाल, डॉ.एनके सिंह, डॉ.छाया शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




