जिले में 71,808 लोग बने हिमालय बचाओ अभियान का हिस्सा
-ऊधमसिंह नगर में 1 सितंबर से 9 सितंबर तक 184 स्थलों पर ली गई शपथ

रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' का पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमालय दिवस पर जिले के 23 स्थानों पर कुल 10,757 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालय के पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं ऊधमसिंह नगर में 1 से 9 सितंबर तक 184 स्थलों पर 71,808 लोगों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली है। रुद्रपुर में 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमालय दिवस पर दो स्थानों पर 1,280 लोगों ने शपथ ली। खटीमा में चार स्थानों पर 1,614 लोगों ने शपथ ली। किच्छा में दो स्थानों पर 1,205 लोगों ने शपथ ली।
गदरपुर में एक स्थान पर 350 लोगों ने शपथ ली। सितारगंज में 12 स्थानों पर 5,408 लोगों ने शपथ ली। जसपुर में दो स्थानों पर 900 लोगों ने शपथ ली। साथ ही हिमालय प्रतिज्ञा करवाने के साथ ही संकल्प पत्र भी भराए गए। हिमालय के पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान कई वर्षों से यह अभियान चला रहा है। रुद्रपुर के दो स्थानों पर 1,280 लोगों ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प 'हिन्दुस्तान' का पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमालय दिवस पर रुद्रपुर के दो स्थानों पर कुल 1,280 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालय बचाने का संकल्प लिया। मंगलवार को रुद्रपुर के पीएम श्री एएन झा अटल उत्कर्ष आदर्श इंटर कॉलेज में 780 छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडे ने शपथ दिलाई। मॉम्स प्राइड स्कूल के 500 छात्र और शिक्षकों को प्रधानाध्यापक सुमन दीपक ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालय के पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही हिमालय प्रतिज्ञा करवाने के साथ ही संकल्प पत्र भी भरे गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




