सेंट पीटर स्कूल में हाईस्कूल के मेधावियों का किया सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य फादर एलेक्सेंडर मोंतरियो ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को पदक और छात्रवृत्ति चेक देकर सम्मानित किया गया।

सेंट पीटर स्कूल में हाईस्कूल के मेधावियों का किया सम्मान

मयंक त्यागी, किच्छा। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य फादर एलेक्सेंडर मोंतरियो ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। शनिवार को स्कूल में आयोजित प्रार्थना सभा में हाईस्कूल परीक्षाफल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 वि‌द्यार्थियों को पदक, प्रमाणपत्र एवं छात्रवृत्ति चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके अविभावक भी मौजूद रहे। हाईस्कूल में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श मेहरा व 96.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे मिलन देव सिंह की उत्कृष्ट उपलब्धि पर विशेष सराहना की गई।

प्रधानाचार्य ने सभी वि‌द्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।