विधायक ने चालकों को हेलमेट पहनाकर किया जागरूक
Feb 06, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
रुद्रपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने हेलमेट लगाओ जागरूकता अभियान चलाया। विधायक शिव अरोरा ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को जागरूक किया और हेलमेट पहनने के फायदे बताए। एआरटीओ प्रशासन ने भी चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की।

रुद्रपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को गाबा चौक पर हेलमेट लगाओ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में विधायक शिव अरोरा ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों और पीछे बैठी सवारियों को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम की जा सकती है। वहीं एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी और एआरटीओ प्रवर्तन ने दोपहिया वाहन चालकों को जागरुक करते हुए हेलमेट पहनने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


