बरसात से पहले खकरा-ऐंठा नालों की सफाई तेज
खटीमा नगरपालिका ने बरसात के दौरान नालों के चौड़ीकरण और सफाई को तेज किया। नगर के सभी वार्डों में नालों और छोटी नालियों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। नालों की नियमित सफाई और मिट्टी भरान से जलभराव में राहत।

खटीमा, संवाददाता। शहर को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नगरपालिका खटीमा ने खकरा और ऐंठा नालों के चौड़ीकरण और तलीझाड़ सफाई का कार्य तेज कर दिया है। नगर के सभी वार्डों में बड़े नालों और छोटी नालियों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। वहीं, जिन सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां मिट्टी भरान का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड 18 और 19 में चल रहे मिट्टी भरान एवं नालों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नालों की नियमित सफाई और आवश्यक स्थानों पर मिट्टी भरान से जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े कार्य भविष्य में भी प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


