Rudrapur News: गौला के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: किच्छा में लगातार बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 20 हजार क्यूसेक के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई है और लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

गौला के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त
गौला के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त

Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 20 हजार क्यूसेक के तेज बहाव के चलते मंगलवार रात किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुरानी मंडी से नीचे गौला नदी किनारे बना श्मशान घाट भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। धौरा डैम के जेई दाऊदयाल ने बताया कि डैम में 704.8 फीट जलस्तर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 710 फीट है।

डैम से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार को एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विधायक तिलकराज बेहड़ और भाजपा नेता संजीव सिंह ने गौला नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से नदी और उसके तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: गौला के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त