Rudrapur News: शिविर में 153 लोगों की हुई जांच
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरRudrapur News: शक्तिफार्म में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत एक बहुविभागीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 153 ग्रामीणों का पंजीकरण किया और 37 विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच की। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना है।

Rudrapur News: शक्तिफार्म। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को शक्तिफार्म के बंग भवन में बहुविभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को चिकित्सा एवं जनकल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 153 लोगों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की 37 विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचें भी की गईं। अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है।


