
फुटबॉल टूर्नामेंट में बनारस और पीलीभीत जीते
संक्षेप: श्री गुरु गोविंद सिंह ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट में पीलीभीत ने भिंडारा को 4-0 से हराया, जबकि बनारस और नेपाल के बीच मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में बनारस ने नेपाल को 7-6 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का आयोजन यूनियन स्पोर्ट्स क्लब मझोला ने किया था।
खटीमा। श्री गुरु गोविंद सिंह ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दो लीग मैच खेले गए। जिसमें बनारस ने नेपाल को और पीलीभीत ने भिंडाराको हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। यूनियन स्पोर्ट्स क्लब मझोला के तत्वावधान में मझोला के रेलवे ग्राउंड पर श्री गुरु गोविंद सिंह ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट पहला मैच भिंडारा व पीलीभीत के बीच खेला गया। पीलीभीत के खिलाड़ियों ने मैच के दोनों हाफ में चार गोल दागकर भिंडारा को 4-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पीलीभीत की ओर से यश ने दो तथा समीर और वश ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच बनारस व नेपाल के बीच खेला गया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। बनारस के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में नेपाल के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल से एक गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच समाप्ति की सीटी बजते ही दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। रेफरी ने दोनों टीमों को पेनाल्टी शूटआउट दिए। पेनाल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें बराबर पर रही। रेफरी ने दोनों टीमों को सेडन डेथ खिलाया गया। सेडन डेथ मुकाबले में बनारस ने नेपाल को 7-6 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका प्रतियोगिता के आयोजक प्रदीप शर्मा व लाइनमैन तोशु शर्मा व हैप्पी शर्मा ने निभाई तथा मैच का आंखों देखा हाल कमेंटर नसीम खान ने सुनाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




