Rudrapur News: रामजन्म से ताड़का वध तक का हुआ मंचन
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: गूलरभोज में तराई कला संगम श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म से ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। संस्कार भारती के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और दर्शक मौजूद रहे।

Rudrapur News: गूलरभोज। तराई कला संगम श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में संस्कार भारती के कलाकारों ने रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दशरथ की भूमिका गिरीश दुबे, राम की राधे, लक्ष्मण की भास्कर और वशिष्ठ की भूमिका राजू पासवान ने निभाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान विजेंद्र यादव, सुरेश धपोला, पूनम आर्य, गिरधारी लाल, नरेश घरामी, भूपेंद्र आर्य, बलराम मंडल, गोपाल और जगदीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Champawat News: बनबसा में रामलीला जारी


