Rudrapur News: अनन्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: अग्रवाल महिला समिति ने रविवार शाम हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अनन्या अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। समिति ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को जोड़ने और भारतीय संस्कृति को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

अनन्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन
अनन्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन

Rudrapur News: किच्छा। अग्रवाल महिला समिति की ओर से रविवार शाम रुद्रपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों, खेलों और प्रतियोगिताओं ने महोत्सव में खूब रंग जमाया। महोत्सव में अनन्या अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। समिति पदाधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ तीज उत्सव को यादगार बनाया। यहां मंजू गोयल, रितु अग्रवाल, पूजा गोयल, पूनम अग्रवाल, सीमा गोयल, मंजू, मोना सिंघल, सुमन गर्ग आदि रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: अनन्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन