ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरमोर्चा जीतकर घर लौटे धरतीपुत्रों का भव्य स्वागत

मोर्चा जीतकर घर लौटे धरतीपुत्रों का भव्य स्वागत

किसान आंदोलन की जीत के बाद वापस लौटे धरती पुत्रों का शहर के एमपी चौराहे पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद...

मोर्चा जीतकर घर लौटे धरतीपुत्रों का भव्य स्वागत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 13 Dec 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान आंदोलन की जीत के बाद वापस लौटे धरती पुत्रों का शहर के एमपी चौराहे पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद सरोंपा भेंटकर किसानों को सम्मानित करने के साथ ही लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की।

रविवार देर शाम दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से शहर में पहुंचे किसानों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजयी जुलूस भी निकाला गया। किसानों ने कहा यह जीत किसानों की नहीं समाज के हर वर्ग की जीत है। कहा उन्होंने यह लड़ाई आने वाले भविष्य के लिए लड़ी थी। इस लड़ाई में उनकी जीत हुई। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिघंल, नवतेज पाल सिंह, जगजीत सिंह, दलजीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरमेल सिंह, हिम्मत सिंह, सुखनीलराज सिंह, तरविंदर सिंह, हरजीत सिंह, दलवीर सिंह रहे।

नानकमत्ता में किसानों पर बरसाये फूल

नानकमत्ता। जंग जीतकर लौटे किसानों के काफिले पर गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी ने अध्यक्ष सेवा सिंह की अगुवाई फूल बरसाये। इसके बाद काफिले में शामिल किसानों ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर अरदास की। अरदास के बाद प्रमुख किसान पदाधिकारियों को सरोंपे भेंट किये गये। यहां गुरसेवक सिंह महार, तेजेंद्र सिंह विर्क, सुखवंत सिंह भुल्लर, जसवंत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े