ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपंतनगर में निकली भव्य राम मंदिर निर्माण रैली

पंतनगर में निकली भव्य राम मंदिर निर्माण रैली

पंतनगर कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण रैली निकाली। रैली श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति...

पंतनगर में निकली भव्य राम मंदिर निर्माण रैली
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 24 Jan 2021 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को रैली निकाली। रैली श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति ने परिसर में निकाली। रैली का शुभारंभ पंडित दीपक शुक्ला ने पूजा अर्चना कर किया। जिसे निर्माण समिति के पालक डॉक्टर एनएस जाधव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाकालेश्वर मंदिर से परिसर गलियों में होते हुए टा कॉलोनी, झा कॉलोनी, मार्केट, फूलबाग परिसर होते हुए हल्दी में संपन्न हुयी।

इसका संचालन श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के कार्यक्रम प्रमुख त्रिलोकी शंकर मिश्र एवं प्रचार प्रमुख नगर यशवंत सिंह के सहयोग से किया गया। यहां नगर कारवां डॉक्टर बृजेश सिंह ने सभी रामसेवक एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह से सभी स्वयंसेवकों ने इस कड़ाके की ठंड में मेहनत कर रैली को सफल बनाया उसी तरह राम मंदिर निर्माण में अगले पांच तारीख तक समर्पण निधि घर-घर जाकर के एकत्रित कर सभी हिंदू भाइयों को इससे जोड़ने का कार्य करेंगे। यहां समिति के पालक डॉक्टर एनएस जादौन, जिला कार्यवाह प्रमुख व विभाग प्रचार प्रमुख तेज सिंह बिष्ट, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अधिकारी ईश्वर पाल, कार्यक्रम प्रमुख त्रिलोकी शंकर मिश्र विवेक सक्सेना, मंडल महामंत्री संदीप कार्की, दिग्विजय खाती आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें