किच्छा में आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर किच्छा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा दरऊ चौक से शुरू होकर इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

किच्छा में आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

मयंक त्यागी, किच्छा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों की धुनों पर युवाओं ने जमकर खुशी मनाई। यात्रा इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक डॉ. बृज किशोर की अगुवाई में शोभायात्रा का शुभारंभ दरऊ चौक से किया गया। यह शोभायात्रा बरेली रोड, डीडी चौक, मुख्य बाजार और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बाबा साहब की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा के पश्चात इंदिरा गांधी खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक तिलकराज बेहड़ और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश प्रताप सिंह व संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने की। बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहब का गुणगान किया। अंत में संयोजक डॉ. बृज किशोर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश भाटिया, ओमप्रकाश दुआ, बंटी पपनेजा, केके कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।