आदर्श इंद्रा कॉलोनी में निकली भव्य कलश यात्रा
रुद्रपुर के आदर्श इंद्रा कॉलोनी में श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन से पहले कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन 7 से 10 अप्रैल तक चलेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई लोग उपस्थित थे।

रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा कॉलोनी में श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन के आयोजन से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश सरकार ने बताया कि अखंड महानाम संकीर्तन 7 अप्रैल को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा और 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लगातार चलता रहेगा। यहां यात्रा में सरोज राय, पवित्र राय, विष्णु सरकार, अमित सरकार, कृष्ण सरकार, गौरांग विश्वास, शंकर सरकार, सुजीत पाल, विकास विश्वास, लिठोन मालाकार, समीर बावली, शुभंकर विश्वास, दीपक बाला, संजय ढाली, गौतम मदक, विश्वास, हेमलाल अधिकारी, डॉ. विमल घरामी, खगोपति विश्वास, तपन मजूमदार, भवेन सरकार, निर्मल हाल्दार, रविंद्र धर और तारापद सरकार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


