पुरानी गल्ला मंडी में हुआ प्रभु श्री रामलीला का शुभारंभ
किच्छा में पुरानी गल्ला मंडी में प्रभु श्रीरामलीला का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। अंकेश अग्रवाल के परिवार ने गणेश वंदना के साथ लीला का आरंभ किया। पहले दिन नारद मोह से रावण- वेदमती संवाद का मंचन किया...
किच्छा। पुरानी गल्ला मंडी में प्रभु श्रीरामलीला का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। सोमवार रात्रि मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यापारी अंकेश अग्रवाल के परिवार ने गणेश वंदना कर लीला का शुभारंभ किया। रामलीला में पहले दिन नारद मोह से रावण- वेदमती संवाद तक का मंचन किया गया। वहीं ग्रामसभा तुर्कागौरी गोकुलनगर में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने श्री गणेश पूजन के साथ रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने संजीव कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव आर्या, उपाध्यक्ष लियाकत अंसारी, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, अंकेश यादव, शुभम सक्सेना, शिशुपाल यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


