Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand Ganesh Festival Celebrated in Rudrapur with Cultural Events
खानपुर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ

खानपुर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ

संक्षेप:

रुद्रपुर में गणेश महोत्सव की धूम है। ग्राम खानपुर नंबर 1 में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने नृत्य, भजन और सामूहिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। विश्वकर्मा...

Aug 29, 2025 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गणेश महोत्सव की धूम है। ग्राम खानपुर नंबर 1 में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने पूर्व विधायक को अंगवस्त्र भेट किया। महोत्सव में क्षेत्र के युवाओं ने नृत्य, भजन और सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, अंकित बाटला, आकाश बाटला, अभिषेक मुनि, समल सरकार, सूरज मंडल, करन राय, शंकर सरकार, बाबूराम सरकार, संतोष मंडल, मनोज विश्वास, अभिषेक राय, रतन राय, देवदास मंडल, शुभम विश्वास, सूरज बैरागी आदि मौजूद थे। वहीं विश्वकर्मा समाज द्वारा रविंद्र नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भक्तों ने गूलरभोज में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। इस मौके पर अर्जुन विश्वकर्मा, बाबू विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, रोहन विश्वकर्मा आदि रहे।