भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्याम भक्त
रुद्रपुर में श्री श्याम जी परिवार और महिला मंडल द्वारा रविवार को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। सोमवार को भव्य दरबार सजाने और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
सतीराम राना, रुद्रपुर। श्री श्याम जी परिवार एवं श्री श्याम जी परिवार महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर, गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, गल्ला मंडी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति एवं इत्र वर्षा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे से आयोजित भजन संध्या में आयुष सोमानी (जयपुर), कुणाल म्यूजिकल ग्रुप (बाजपुर) तथा कान्हा व्यास (ग्वालियर) भक्ति रस की अमृत वर्षा करेंगे।
निशान यात्रा में अध्यक्ष रमेश जायसवाल, महामंत्री अमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रुचि जायसवाल, अभिनव अनेजा, अजीत सिंह, सुंदर पांडे, नरेश कुमार, अमन अग्रवाल, अशोक शर्मा, सागर सतीजा, लक्षिता यादव, माधुरी शर्मा, नीलू राठौर, भावना बिष्ट, कार्यकारी सदस्य ललिता शर्मा, राखी सहित श्री श्याम जी परिवार एवं महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


