वन कर्मियों ने विशालकाय मगरमच्छ पकड़ा
खटीमा के इस्लामनगर गोटिया में रविवार को एक विशाल मगरमच्छ पाया गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। टीम में...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 28 Sep 2025 08:27 PM

खटीमा। इस्लामनगर गोटिया के आबादी क्षेत्र में रविवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर खटीमा रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने त्वरित और सतर्क कार्यवाही करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक वास स्थान में छोड़ दिया। टीम के सदस्यों में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, वन आरक्षी हिमांशु पंत, जयवीर, दीपक कश्यप आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




