हड़ताल से बैंक सहित अन्य संस्थानों में कामकाज प्रभावित

Feb 12, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल के तहत कई संस्थानों का कामकाज प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारी कर्मचारी विरोधी नीतियों, सेवा शर्तों के उल्लंघन और स्टाफ की कमी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। आशा वर्कर और भोजनमाता संगठन ने भी हड़ताल का समर्थन किया, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

हड़ताल से बैंक सहित अन्य संस्थानों में कामकाज प्रभावित

सितारगंज, संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक दिवसीय आम हड़ताल के आह्वान पर गुरुवार को कई संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी भारत बंद और हड़ताल में शामिल हुए। सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों, सेवा शर्तों के उल्लंघन, उत्पीड़न, स्टाफ की कमी, अधीनस्थ संवर्ग की भर्ती पर रोक, द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन और नई श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। सिडकुल सितारगंज स्थित एक्टू से जुड़े कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया, हालांकि अधिकांश संस्थानों में उत्पादन जारी रहा। सितारगंज ब्लॉक की 192 आशा वर्कर भी हड़ताल पर रहीं।

ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में आशाओं ने जिला मुख्यालय कूच किया। वहीं भोजनमाता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष संध्या सरकार के नेतृत्व में भोजनमाताओं ने स्वयं को राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।