सिलेंडर फटने से किचन में लगी आग, बच्चा मामूली झुलसा
दिनेशपुर में एक गैस सिलेंडर फटने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना में किचन का सामान जलकर राख हो गया और पास में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को मामूली जलन आई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिनेशपुर, संवाददाता। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग से किचन में रखा सामान जलकर राख हो गया, जबकि पास में खेल रहा सात वर्षीय बच्चा मामूली रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, जयनगर गांव स्थित कृष्णा विहार निवासी विष्णु देवी पत्नी राम बहादुर सिंह रविवार को रोजाना की तरह अपने घर के किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान वह किसी काम से छत पर चली गईं। तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया और किचन में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
आग लगने से किचन में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं पास में खेल रहा करीब सात साल का बच्चा भी मामूली रूप से झुलस गया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


