
डेंगू से बचाव के लिए लगाया होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर
खटीमा में, निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड के निर्देश पर वार्ड 11 राजीवनगर में निशुल्क होम्योपैथिक कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में 160 लोगों ने भाग लिया और डेंगू, सर्दी, खांसी, बुखार...
खटीमा। निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्र जोशी के निर्देश पर वार्ड 11 राजीवनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में समुदाय आधारित आउटरीच शिविर एवं डेंगू जागरूकता अभियान के तहत निशुल्क होम्योपैथिक कैंप आयोजित किया गया। शिविर में डेंगू से बचाव के साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए औषधि का वितरण किया गया। कुल 160 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट कंचन भारती, बहुद्देशीय कर्मी ललित तिवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा मेहता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




