Rudrapur News: उपभोक्ता की जानकारी के बगैर बैंक खाते से निकाले 17.55 लाख

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: किच्छा में अज्ञात व्यक्ति ने उपभोक्ता की जानकारी के बिना बैंक खाते से 17.55 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Rudrapur News: उपभोक्ता की जानकारी के बगैर बैंक खाते से निकाले 17.55 लाख

Rudrapur News: किच्छा। उपभोक्ता की जानकारी के बिना अज्ञात व्यक्ति ने चेक के माध्यम से बैंक खाते से 17.55 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मयंक गोयल पुत्र कैलाश चंद गोयल निवासी बरेली रोड किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को उसकी जानकारी और अनुमति के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 17.55 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक खाता चेक करने पर उसे रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: उपभोक्ता की जानकारी के बगैर बैंक खाते से निकाले 17.55 लाख