फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एक युवती से शादी करने के लिए आरोपी ने मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसने युवती पर दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर...

फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर, संवाददाता। एक मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। आरोपी मोनिश, जिसने अपनी पहचान छिपाकर मनीष के नाम से शादी की, पहले से ही शादीशुदा था। आरोप है कि उसने दहेज देने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना नानकमत्ता क्षेत्र की एक युवती ने दी तहरीर में बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी से हुई। बातचीत के बाद 11 दिसंबर 2024 को नानकमत्ता में कथित मनीष से शादी कर ली।

शुरुआती समय में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में आरोपी और उसके परिवार ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। युवती के अनुसार, उसे ससुरालियों द्वारा पीटकर घर से निकाल दिया गया। घर छोड़ने के बाद उसे आरोपी की असली पहचान का पता चला। वास्तविक नाम मोनिश पुत्र इरशाद अहमद है, जो मेरठ का निवासी है। वर्तमान में वह जयनगर संख्या 4, थाना दिनेशपुर में रहता है। महिला की तहरीर पर 4 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी करने, दहेज मांगने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की बात स्वीकार की है। कोट: महिलाओं से धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना और जबरन दबाव डालने जैसे अपराध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। — मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएसनगर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।