जमीन खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

सितारगंज में जमीन खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये लेने के बाद बैनामा न कराने और रकम न लौटाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

सितारगंज, संवाददाता। जमीन खरीद के नाम पर 30 लाख रुपये लेने के बाद न तो बैनामा कराने और न ही रकम लौटाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज, मारपीट की और तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। बहेड़ी, जिला बरेली यूपी निवासी मोहम्मद खालिद खां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने साथी फाजिल हुसैन के साथ ग्राम कुंवरपुर सिसैया निवासी इमदाद रसूल, शाहिद रसूल और शाबेज से करीब 10-11 बीघा भूमि खरीदने का सौदा किया था।

आरोप है कि फरवरी 2023 में आरोपियों ने भूमि का बैनामा कराने के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो भूमि का बैनामा कराया गया और न ही रकम वापस की गई। खालिद के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को वह अपने साथी फाजिल हुसैन और रहमत अली के साथ आरोपियों के गोदाम पर रुपये वापस मांगने पहुंचे। वहां आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर भी किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर पर इमदाद रसूल, शाहिद रसूल और शाबेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।