Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFraud Alert Woman Duped of 18 Lakhs by Impersonating Police Officer in Rudrapur
फर्जी मुकदमों का डर दिखाकर महिला से 18 लाख की ठगी

फर्जी मुकदमों का डर दिखाकर महिला से 18 लाख की ठगी

संक्षेप:

रुद्रपुर में एक महिला से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने महिला को डराने के लिए झूठे दस्तावेज भेजे और मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने अपने दो बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर दिए। जांच शुरू हो गई है।

Nov 18, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। फर्जी मुकदमों का डर दिखाकर महिला से 18 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को कथित पुलिस अधिकारी बताया और महिला से रुपये ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि 4 नवंबर को उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को इंस्पेक्टर पुलिस स्टेशन गांधीनगर बेंगलुरू बताया और आरोप लगाया कि महिला ने बेंगलुरू के आरआर नगर स्थित एयरटेल स्टोर से एक मोबाइल नंबर लिया है। जिससे महिलाओं को गलत कॉल की जा रही है। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप चैट पर इनकम टैक्स विभाग और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भेजकर पीड़िता को डराने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉलर ने दावा किया कि महिला के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जारी किया गया है और उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित 13 मामले दर्ज हैं। जांच के नाम पर महिला को अपने बैंक खातों की धनराशि बताए गए खातों में जमा कराने को कहा गया। डर के कारण महिला ने अपने दो खातों से करीब 18 लाख 64 हजार 57 रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने बताया कि कॉलर का कैमरा वीडियो कॉल के दौरान हमेशा बंद रहता था। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खाते और नंबर की जांच की जा रही है।